facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: दो दिन की गिरावट के बाद फिर चढ़े सोने-चांदी के दाम, चेक करें ताजा भाव

Advertisement

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव अब 58,700 रुपये के करीब और चांदी के वायदा भाव 71,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- September 15, 2023 | 12:09 PM IST
Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price Today: बीते दो दिनों से सोने—चांदी के वायदा भाव में आ रही गिरावट आज थम गई। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव अब 58,700 रुपये के करीब और चांदी के वायदा भाव 71,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।

चांदी चमकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 278 रुपये की तेजी के साथ 71,260 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 510 रुपये की तेजी के साथ 71,492 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,500 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,260 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : Edible Oil Import: रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है खाने के तेल का आयात, अगस्त में 33 फीसदी बढ़ा

सोना भी महंगा

सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 86 रुपये की तेजी के साथ 58,674 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 100 रुपये की तेजी के साथ 58,688 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,724 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,673 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना—चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव हल्की गिरावट के साथ खुले जरूर। लेकिन बाद में इनके भाव भी चढने लगे। Comex पर सोना 1932.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1932.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1936.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.93 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.99 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.16 डॉलर की गिरावट के साथ 23.16 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें : बारिश से दालों की कीमतों में स्थिरता

Advertisement
First Published - September 15, 2023 | 10:04 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement