facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-silver price today: दिवाली से पहले ही सोने-चांदी के भाव ऑल टाइम हाई पर, चेक करें आज के ताजा रेट

Advertisement

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 328 रुपये की तेजी के साथ 78,077 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- October 21, 2024 | 12:50 PM IST
Gold price

Gold silver price today: इस सप्ताह के पहले दिन सोने चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। इसके साथ ही दोनों के वायदा भाव आज अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 78,200 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 98,100 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

सोना के वायदा भाव चढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 328 रुपये की तेजी के साथ 78,077 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 452 रुपये की तेजी के साथ 78,201 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 78,201 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 78,076 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल आज ही 78,201 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव ने भी छुआ नया रिकॉर्ड

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 1,788 रुपये की तेजी के साथ 97,190 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 2,698 रुपये की तेजी के साथ 98,100 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 98,224 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 97,190 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने आज ही 98,224 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also read: Muhurat trading 2024: BSE, NSE एक नवंबर को आयोजित करेंगे दिवाली ‘मुहूर्त कारोबार’, क्या है समय? जानें इसके असली मायने

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,736.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,730 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 13.60 डॉलर की तेजी के साथ 2,743.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 33.90 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 33.23 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.94 डॉलर की तेजी के साथ 34.18 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 21, 2024 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement