facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: होली के पहले बढ़ी सोने की चमक, 56000 पहुंचा सोना और 65000 के करीब चांदी

Advertisement
Last Updated- March 06, 2023 | 10:18 AM IST
Gold Silver Price today

सोने—चांदी की वायदा कीमतें आज तेजी के साथ खुली। सोने के वायदा भाव 56 हजार रुपये के करीब पहुंच गए हैं। साथ ही चांदी के वायदा भाव भी बढकर 65 हजार रुपये के करीब आ गए हैं।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को सोने का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 55,878 रुपये के भाव पर खुला, जबकि इसका पिछला क्लोजिंग प्राइस 55,721 रुपये प्रति 10 ग्राम था। खबर लिखे जाने के समय सोने के इस कॉन्ट्रैक्ट ने 55,980 रूपये प्रति 10 ग्राम का उपरी स्तर छू लिया। ये भाव 56 हजार रुपये के करीब है। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 219 रुपये की तेजी के साथ 55,940 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। पिछले महीने सोने के वायदा भाव ने 58,847 रुपये प्रति 10 ग्राम का सर्वोच्च स्तर छुआ था।

सोने के साथ ही चांदी के वायदा भाव में भी आज तेजी दर्ज की गई। MCX पर चांदी का मई कॉन्ट्रैक्ट आज 64,657 रुपये के भाव पर खुला, पिछला क्लोजिंग प्राइस 64,401 रुपये किलो था। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 65 हजार रुपये के करीब 64,934 रुपये किलो के दिन के ऊपरी स्तर तक पहुंच गया। खबर लिखे जाने के समय चांदी के वायदा भाव 419 रुपये की तेजी के साथ 64,820 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। चांदी के वायदा भाव पिछले महीने 72,000 रुपये किलो तक चले गए थे।

Advertisement
First Published - March 6, 2023 | 10:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement