facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: रक्षाबंधन से पहले सोने के भाव 59 हजार रुपये पार, जानें चांदी के रेट

Advertisement

Gold-Silver Price Today: सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये पार गए, जबकि चांदी के वायदा भाव 73,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- August 29, 2023 | 10:16 AM IST
Jewellery Stock

Gold-Silver Price Today, August 29 : इस सप्ताह लगातार दूसरे कारोबारी दिन सोने-चांदी के वायदा भाव की तेज शुरुआत हुई। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये पार गए, जबकि चांदी के वायदा भाव 73,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

चांदी की कीमतों में तेजी
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 88 रुपये की तेजी के साथ 73,700 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 188 रुपये की तेजी के साथ 73,800 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,815 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,675 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : Kharif sowing 2023: धान की बोआई 4.41 फीसदी बढ़ी, दलहन-तिलहन फसलों के रकबे में सुधार

सोना भी हुआ महंगा
MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 62 रुपये की तेजी के साथ 58,949 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 122 रुपये की तेजी के साथ 59,009 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,009 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,949 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव में भी तेजी देखी गई। Comex पर सोना 1948.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1946.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.60 डॉलर की तेजी के साथ 1953.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.27 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.25 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 24.37 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें : बासमती चावल निर्यात के लिए 1,200 डॉलर प्रति टन की न्यूनतम सीमा का कोई असर नहीं : एलटी फूड्स

Advertisement
First Published - August 29, 2023 | 10:16 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement