facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver price today: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी पर लगा ब्रेक, जानें क्या है आज का रेट

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 155 रुपये की तेजी के साथ 73,849 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- August 24, 2023 | 12:24 PM IST
Gold and Silver rate

इस सप्ताह सोने-चांदी की वायदा कीमतों (Gold and Silver Price Today) की आ रही तेजी आज थम गई। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 74,000 रुपये से नीचे आ गए हैं, जबकि सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्त रही।

फीकी पड़ी चांदी की चमक

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 155 रुपये की तेजी के साथ 73,849 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 203 रुपये की गिरावट के साथ 73,801 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 73,890 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,660 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। बुधवार को चांदी के भाव 74 हजार रुपये पार कर गए थे। मई महीने में चांदी के वायदा भाव (Silver Price today) 78 हजार रुपये किलो को पार कर हाईएस्ट लेवल पर पहुंच गए थे।

Also Read: Sugar Export: चीनी के एक्सपोर्ट पर लग सकती है रोक! जानें क्या है वजह

सोना का प्राइज भी हुआ सुस्त

MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 19 रुपये की गिरावट के साथ 58,800 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 32 रुपये की गिरावट के साथ 58,787 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,835 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,750 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also Read: सोयाबीन पेराई 32 फीसदी बढ़ी, कैरी फॉरवर्ड स्टॉक पहुंच सकता है उच्च स्तर पर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त शुरुआत के बाद सुधरा, चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव गिरावट और चांदी के वायदा भाव सपाट खुले। Comex पर सोना 1944.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1948.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.20 डॉलर की तेजी के साथ 1948.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव की शुरुआत पिछले क्लोजिंग प्राइस 23.39 डॉलर के भाव पर ही हुई। खबर लिखे जाने के समय यह 0.05 डॉलर की गिरावट के साथ 23.34 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Also Read: Crude Oil: भारत की तेल रिफाइनरियों ने जुलाई में 2.2% ज्यादा कच्चे तेल को किया रिफाइन

Advertisement
First Published - August 24, 2023 | 11:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement