facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी खरीदना हुआ और महंगा, जानें आज के रेट

Advertisement

Gold Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 81 रुपये की तेजी के साथ 71,936 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- May 14, 2024 | 1:22 PM IST
Gold-Silver price today
Representative Image

Gold Silver Price Today, 14 May: सोमवार को गिरावट के बाद आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 72 हजार रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 85,300 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव में सुधार देखा जाने लगा।

सोना के वायदा भाव तेज
सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 81 रुपये की तेजी के साथ 71,936 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 175 रुपये की तेजी के साथ 72,030 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,038 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,936 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 73,958 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 182 रुपये की तेजी के साथ 85,068 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 414 रुपये की तेजी के साथ 85,300 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 85,300 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 85,068 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव ने 86,126 रुपये किलो के भाव पर उच्चतम स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: Gold ETF: 12 महीने बाद गोल्ड ईटीएफ से हुई निकासी, निवेशकों ने अप्रैल में 396 करोड़ रुपये निकाले

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी के वायदा भाव सुस्ती के बाद सुधरे
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,342.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,343 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 4.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,347.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 28.42 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 28.44 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 28.57 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - May 14, 2024 | 9:36 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement