facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमत में बदलाव, जानें क्या हैं आज के नए रेट

Advertisement

Gold Silver Price: चांदी के वायदा भाव बढकर 71 हजार रुपये पार कर गए हैं। जबकि सोने के वायदा भाव 62,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- February 12, 2024 | 10:01 AM IST
Gold-Silver price today
Representative Image

Gold Silver Price Today: इस सप्ताह सोने के वायदा भाव शुरुआत सुस्ती के साथ हुई,जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। इस तेजी के साथ चांदी के वायदा भाव बढकर 71 हजार रुपये पार कर गए हैं। जबकि सोने के वायदा भाव 62,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में सोने के भाव सुस्त पड़ गए, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

सोने के वायदा भाव नरम
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 54 रुपये की गिरावट के साथ 62,240 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 69 रुपये की गिरावट के साथ 62,225 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,247 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,211 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें : Sovereign Gold Bond: सरकारी स्वर्ण बांड की कीमत 6,263 रुपये प्रति ग्राम तय, सोमवार से होगा उपलब्ध

चांदी के वायदा भाव चमके
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 249 रुपये की तेजी के साथ 71,023 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 263 रुपये की तेजी के साथ 71,037 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,070 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,970 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त, चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में सोने के भाव सुस्त पड़ गए, जबकि चांदी के वायदा भाव में तेजी बरकरार रही। Comex पर सोना 2,038.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,034.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,036.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.63 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.59 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.15 डॉलर की तेजी के साथ 22.74 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - February 12, 2024 | 10:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement