facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: सोने चांदी की कीमतों में तेजी, चेक करें आज का लेटेस्ट भाव

Advertisement

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 96 रुपये की तेजी के साथ 81,971 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- April 09, 2024 | 9:40 AM IST
Gold Silver Price Today

Gold silver price today: इस सप्ताह लगातार दूसरे दिन सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। सोने के वायदा भाव 71 हजार और चांदी के वायदा भाव 82 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव तेज

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 114 रुपये की तेजी के साथ 71,026 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 124 रुपये की तेजी के साथ 71,036 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 71,049 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,988 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने सोमवार को 71,080 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 96 रुपये की तेजी के साथ 81,971 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 50 रुपये की तेजी के साथ 81,925 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 81,971 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया, जबकि आज दिन का निचला स्तर 81,850 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। सोमवार को इसने 82,109 रुपये प्रति किलो के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 2,358.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,351 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 12.30 डॉलर की तेजी के साथ 2,363.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोमवार को इसने 2,372.50 डॉलर के भाव पर अब तक का उच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.97 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की तेजी के साथ 27.93 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 28.26 डॉलर के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया।

Advertisement
First Published - April 9, 2024 | 9:40 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement