facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: महंगे हुए सोना-चांदी, खरीदने से पहले चेक करें आज के दाम

Advertisement

Gold Silver Price: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 132 रुपये की तेजी के साथ 72,530 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- July 10, 2024 | 9:33 AM IST
Gold-Silver price today
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today, July 10: सोने चांदी के वायदा कारोबार में आज तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 72,550 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 93,200 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

सोना के वायदा भाव चढ़े
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 132 रुपये की तेजी के साथ 72,530 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 157 रुपये की तेजी के साथ 72,555 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,579 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,530 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव भी तेज
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 104 रुपये की तेजी के साथ 93,073 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 217 रुपये की तेजी के साथ 93,186 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 93,250 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 93,073 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी के भाव में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 2,371 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,367.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,375 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.08 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.05 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.15 डॉलर की तेजी के साथ 31.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - July 10, 2024 | 9:33 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement