facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: वेडिंग सीजन से पहले सोने चांदी के दामों में गिरावट; जानें 8 नवंबर के ताजा भाव

Advertisement

Gold Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 31 रुपये की गिरावट के साथ 77,380 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- November 08, 2024 | 9:45 AM IST
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today, November 8: सोने चांदी के वायदा भाव इस सप्ताह लगातार गिरावट के साथ खुल रहे हैं। आज भी दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। हालांकि गुरुवार को इनके भाव गिरावट के साथ खुलने के बाद तेजी के साथ बंद हुए थे। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 77,350 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 92,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों में तेज शुरुआत के बाद गिरावट देखने को मिल रही है।

सोना के वायदा भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 31 रुपये की गिरावट के साथ 77,380 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 40 रुपये की गिरावट के साथ 77,371 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 77,408 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 77,349 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 79,775 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक पड़ी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 89 रुपये की गिरावट के साथ 92,224 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 274 रुपये की गिरावट के साथ 92,039 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 92,224 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 92,000 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 1,00081 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद फिसले सोने चांदी के भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव में नरमी देखी जाने लगी। Comex पर सोना 2,714.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,705.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.50 डॉलर की गिरावट के साथ 2,702.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.15 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.85 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 31.81 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - November 8, 2024 | 9:45 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement