facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-silver price today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आज का भाव

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले, जबकि चांदी के भाव हल्की तेजी के साथ खुले। लेकिन बाद में भाव गिरने लगे।

Last Updated- October 17, 2023 | 3:12 PM IST
Gold Silver Price

Gold-Sliver price today: सोने-चांदी की वायदा कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। चांदी के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले, जबकि सोने के वायदा भाव पिछले क्लोजिंग भाव पर ही खुले। चांदी के वायदा भाव 70,800 रुपये के करीब और सोने के वायदा भाव 59,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी की कीमतों में नरमी देखी जा रही है।

सोने के वायदा भाव में नरमी

सोने के वायदा भाव में आज नरमी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज पिछले क्लोज़िंग भाव 59,166 रुपये पर ही खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 73 रुपये की गिरावट के साथ 59,093 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,166 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,000 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी हुई सस्ती

चांदी के वायदा भाव में आज सुस्ती देखने को मिली। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 437 रुपये की गिरावट के साथ 70,600 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 183 रुपये की तेजी के साथ 70,854 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,881 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,600 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

Also read: Gold Outlook: सोने में 3 हजार रुपये की शानदार तेजी, 60 हजार के पार जा सकते हैं भाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी नरम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले, जबकि चांदी के भाव हल्की तेजी के साथ खुले। लेकिन बाद में भाव गिरने लगे। Comex पर सोना 1933.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1934.30 डॉलर था।

खबर लिखे जाने के समय यह 5.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1928.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.78 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.76 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 22.66 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 17, 2023 | 10:39 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement