facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानें आज के रेट

Advertisement

Gold and Silver Price Today : चांदी के वायदा भाव बढ़कर 71,200 रुपये और सोने के वायदा भाव 58,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- September 27, 2023 | 12:25 PM IST
Gold and Silver Price Today

Gold-Silver Price Today : चांदी के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले, जबकि सोने के वायदा भाव की शुरूआत तेजी के साथ हुई। हालांकि बाद में सोने के भाव में भी सुस्ती देखी जाने लगी। चांदी के वायदा भाव बढ़कर 71,200 रुपये और सोने के वायदा भाव 58,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने—चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिली।

चांदी सुस्त

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 277 रुपये की गिरावट के साथ 71,500 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 557 रुपये की गिरावट के साथ 71,220 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,500 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,215 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : सोने में तेजी के आसार: कहां निवेश करना बेहतर ?

सोना के वायदा भाव तेजी के बाद गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में भाव नरम पड़ गए। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 18 रुपये की तेजी के साथ 58,450 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 112 रुपये की गिरावट के साथ 58,320 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,450 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,310 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : Pulses stock limit: सरकार ने तुअर, उड़द के लिए स्टॉक की सीमा दो माह के लिए दिसंबर तक बढ़ाई

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। Comex पर सोना 1918.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1919.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1917.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.10 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.19 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.18 डॉलर की तेजी के साथ 23.01 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Advertisement
First Published - September 27, 2023 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement