facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के भाव में गिरावट, जानें कितने हुए सस्ते

Advertisement

Gold Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 67 रुपये की तेजी के साथ 71,695 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- September 10, 2024 | 12:43 PM IST
Gold-Silver Price Today
Representative image

Gold Silver Price Today, September 10: सोने के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुलने के बाद नरम पड़ गए, जबकि चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ ही हुई। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 71,600 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 83,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

सोने के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इसके भाव में गिरावट देखी जाने लगी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 67 रुपये की तेजी के साथ 71,695 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 17 रुपये की गिरावट के साथ 71,611 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,695 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,603 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव फिसले

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 4 रुपये की गिरावट के साथ 83,641 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 37 रुपये की गिरावट के साथ 83,608 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 83,641 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 83,590 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में दोनों के भाव सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 2,536 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,532.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.70 डॉलर की नरमी के साथ 2,532 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 28.69 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 28.65 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 28.63 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - September 10, 2024 | 9:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement