facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: चांदी 74 हजार के ऊपर, सोना भी हुआ महंगा, जाने आज का रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: चांदी के वायदा भाव 74 हजार रुपये से ऊपर और सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं

Last Updated- July 25, 2023 | 10:24 AM IST
Gold and Silver Rate today

Gold Silver Price Today: चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज तेजी के साथ हुई, जबकि सोने के वायदा भाव सुस्ती के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 74 हजार रुपये से ऊपर और सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

चांदी चमकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 283 रुपये की तेजी के साथ 74,379 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 208 रुपये की तेजी के साथ 74,304 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,379 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,241 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

Also Read: हल्दी की वायदा कीमतों पर अतिरिक्त मार्जिन लगने का असर, वायदा भाव में गिरावट

सोना के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले

सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 35 रुपये की गिरावट के साथ 59,041 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 29 रुपये की तेजी के साथ 59,105 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,120 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,041 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also Read: हरिद्वार में हालिया बाढ़ से 53,000 हेक्टेयर में बोई गई फसल बर्बाद

Advertisement
First Published - July 25, 2023 | 10:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement