facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: सस्ते हुए सोना-चांदी, चेक करें आज का ताजा भाव

Advertisement

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 297 रुपये की गिरावट के साथ 70,182 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- February 26, 2024 | 9:54 AM IST
Gold Silver Price

Gold silver price today: इस सप्ताह सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 62,200 रुपये और चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। इस समय अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में भी सुस्ती देखी जा रही है।

सोने के वायदा भाव गिरे

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 18 रुपये की गिरावट के साथ 62,327 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 138 रुपये की गिरावट के साथ 62,207 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 62,198 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,327 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी हुई सस्ती

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 297 रुपये की गिरावट के साथ 70,182 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 429 रुपये की गिरावट के साथ 70,050 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 70,182 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,040 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की चमक फीकी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती रही। Comex पर सोना 2,044.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,049.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 8.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2,040.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.98 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.98 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.17 डॉलर की गिरावट के साथ 22.81 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 9:54 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement