facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सस्ते हुए सोना-चांदी, चेक करें आज के रेट

Advertisement

सोना रिकॉर्ड स्तर से करीब 1,800 रुपये फिसल चुका है। चांदी के वायदा भाव इस सप्ताह करीब 4,000 रुपये गिर चुके हैं।

Last Updated- December 07, 2023 | 12:30 PM IST
Gold-Silver Price today
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव में आज नरमी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव अब गिरकर 62,300 रुपये और चांदी के वायदा भाव 74,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। सोना रिकॉर्ड स्तर से करीब 1,800 रुपये फिसल चुका है। चांदी के वायदा भाव इस सप्ताह करीब 4,000 रुपये गिर चुके हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में आज सुस्ती देखने को मिली।

सोने के वायदा भाव नरम
सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 26 रुपये की गिरावट के साथ 62,414 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 77 रुपये की गिरावट के साथ 62,363 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,425 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,331 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोमवार को सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था। इसके बाद सोने के वायदा भाव करीब 1,800 रुपये प्रति 10 ग्राम गिर चुके हैं।

यह भी पढ़ें : Jeera price: बोआई बढ़ने से जीरा हुआ सस्ता, सप्ताह भर में 14 फीसदी गिरे भाव

चांदी भी हुई सस्ती
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी आज सुस्ती के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 81 रुपये की गिरावट के साथ 74,750 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 280 रुपये की गिरावट के साथ 74,551 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,773 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,416 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोमवार को चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये के भाव पर दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। इसके बाद ये भाव करीब 4,000 रुपये गिरकर कारोबार कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें : उर्वरक अनुपात फिर बिगड़ा, FAI ने बताई खरीफ बोआई की समाप्ति पर NPK रेशियो बिगड़ने की वजह

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में नरमी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई, जबकि चांदी की शुरूआत तेज रही। लेकिन बाद में इसके भाव में भी गिरावट देखी जाने लगी। Comex पर सोना 2,043.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,047.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2,043.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.23 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.22 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.10 डॉलर की गिरावट के साथ 24.12 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - December 7, 2023 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement