facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सस्ते हुए सोना-चांदी, जानें आज के ताजा रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 365 रुपये की गिरावट के साथ 72,681 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- May 23, 2024 | 12:16 PM IST
Gold Silver Price Today
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा भाव में अब गिरावट देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 72,550 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी जा रही है।
सोना के वायदा भाव गिरे
सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 365 रुपये की गिरावट के साथ 72,681 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 476 रुपये की गिरावट के साथ 72,570 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,681 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,546 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस सप्ताह 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
यह भी पढ़ें: Stocks to Watch Today: Jubilant FoodWorks से लेकर Nykaa तक, इन 7 शेयरों पर रखें नजर, दिख सकता है एक्शन
चांदी के वायदा भाव नरम
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 173 रुपये की गिरावट के साथ 92,840 रुपये पर खुला।  खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,703 रुपये की गिरावट के साथ 91,310 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 92,840 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 91,011 रुपये के भाव पर दिन निचला स्तर छू लिया। इसी सप्ताह चांदी के वायदा भाव ने 95, 950 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की चमक फीकी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,383 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,392.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 19.70 डॉलर की गिरावट के साथ 2,373.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.01 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.49 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.79 डॉलर की गिरावट के साथ 30.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - May 23, 2024 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement