facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: बजट से पहले सस्ता हुआ सोना-चांदी, चेक करें आज के भाव

Advertisement

Gold Silver Price Today: चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। सोने के वायदा भाव 62,400 रुपये और चांदी के 72,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं

Last Updated- January 31, 2024 | 10:13 AM IST
Gold Silver Price Today
Representative Image

Gold-Silver Price Today, 31 January: अंतरिम बजट (Interim Budget 2024) से एक दिन पहले सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। सोने के वायदा भाव 62,400 रुपये और चांदी के 72,300 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। हालांकि चांदी के वायदा भाव बाद में सुस्त पड़ गए।

सोना के वायदा भाव तेज शुरुआत के बाद फिसले
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 6 रुपये की मामूली तेजी के साथ 62,453 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 22 रुपये की गिरावट के साथ 62,425 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,457 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,416 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का चावल निर्यात रिकॉर्ड ऊंचाई की ओर, मिल रही सबसे ज्यादा कीमत

चांदी की चमक पड़ी फीकी
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज सुस्ती के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 64 रुपये की गिरावट के साथ 72,278 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 62 रुपये की गिरावट के साथ 72,280 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,342 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,262 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चमका, चांदी फीकी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में चांदी के वायदा भाव सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 2,055.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,050.90 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,052 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.29 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.22 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.02 डॉलर की गिरावट के साथ 23.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - January 31, 2024 | 10:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement