facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी हुआ महंगा, जानें आज के ताजा भाव

Advertisement

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव 61,900 रुपये और चांदी के 71,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- January 19, 2024 | 9:46 AM IST
Buying Gold on Diwali
Representative Image

Gold-Silver Price Today: सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। हालांकि बाद में इसके भाव में भी तेजी देखी जाने लगी। सोने के वायदा भाव 61,900 रुपये और चांदी के 71,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

सोना चमका

सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 107 रुपये की तेजी के साथ 61,876 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 146 रुपये की तेजी के साथ 61,915 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 61,920 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,854 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें: UP में गन्ने का SAP 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ा

चांदी के वायदा भाव सुस्ती के साथ खुले, बाद में सुधरे

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज गिरावट के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 154 रुपये की गिरावट के साथ 71,461 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 55 रुपये की तेजी के साथ 71,670 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,681 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,461 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें: Oilmeal Export: भारतीय खली की विदेशों में बढ़ी मांग, निर्यात में 24 फीसदी इजाफा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की तेज शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना 2,027.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,021.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.20 डॉलर की तेजी के साथ 2,024.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.88 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.80 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की तेजी के साथ 22.84 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - January 19, 2024 | 9:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement