facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: इजराइल-हमास युद्ध से महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें आज के भाव

Advertisement

चांदी के वायदा भाव 69,000 रुपये के करीब और सोने के वायदा भाव 57,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- October 09, 2023 | 11:57 AM IST
Gold Silver Price

इजराइल व हमास युद्ध से सोने-चांदी की कीमतों (Gold-Silver Price) में तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 69,000 रुपये के करीब और सोने के वायदा भाव 57,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है।

सोने के वायदा भाव में तेजी
सोने के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX ) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 129 रुपये की तेजी के साथ 57,000 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 586 रुपये की तेजी के साथ 57,457 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 57,480 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 57,000 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : Stock Market Today: 400 अंक टूटा Sensex, निफ्टी 19550 के नीचे खुला

चांदी भी चमकी
चांदी के वायदा भाव में भी आज तेजी देखने को मिली। MCX चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 570 रुपये की तेजी के साथ 68,740 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 844 रुपये की तेजी के साथ 69,014 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 69,101 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 68,570 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें : Edible Oil Price: सरसों तेल तिलहन में सुधार, अन्य तेल-तिलहन कीमतों में गिरावट

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना—चांदी की कीमतों में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना 1861.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1845.20 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 19.40 डॉलर की तेजी के साथ 1864.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 21.94 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 21.72 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.28 डॉलर की तेजी के साथ 22 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 9, 2023 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement