facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी एक बार फिर हुए महंगे, खरीदने से पहले जान लें आज के दाम

Advertisement

चांदी के वायदा भाव अब बढ़कर 72,000 रुपये के करीब, जबकि सोने के वायदा भाव 60,500 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- October 20, 2023 | 12:04 PM IST
Gold and Silver Price Today

Gold Silver Price Today : सोने—चांदी की वायदा कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव अब बढ़कर 72,000 रुपये के करीब, जबकि सोने के वायदा भाव 60,500 रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की वायदा कीमतों में तेजी आई है।

सोने के वायदा भाव फिर से 60 हजार रुपये पार

सोने के वायदा भाव में आज तेजी देखने को मिली। इसके भाव बढ़कर 60,500 रुपये के ऊपर पहुंच गए हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 83 रुपये की तेजी के साथ 60,401 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 256 रुपये की तेजी के साथ 60,574 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,615 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,313 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also Read: त्योहारी मांग बढ़ने से फिर चढ़ने लगे गेहूं के दाम, टूटे 8 महीने के रिकॉर्ड

चांदी भी चमकी, भाव बढ़कर 72 हजार रुपये के करीब

MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 379 रुपये की तेजी के साथ 71,995 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 343 रुपये की तेजी के साथ 71,959 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,164 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,946 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना-चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने—चांदी के वायदा भाव में तेजी देखने को मिली। Comex पर सोना 1988 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1980.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 9.70 डॉलर की तेजी के साथ 1990.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Also Read: Sugar Export: त्योहारी सीजन में नहीं होगी चीनी की किल्लत, निर्यात पर लगी पाबंदी 31 अक्टूबर के बाद भी रहेगी जारी

Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.19 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.03 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.11 डॉलर की तेजी के साथ 23.14 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 20, 2023 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement