facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-silver price today: सोने-चांदी के वायदा भाव चढ़े; चेक करें आज के ताजा रेट

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 137 रुपये की तेजी के साथ 71,880 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- August 29, 2024 | 2:24 PM IST
Gold price

Gold silver price today: सोने चांदी के वायदा भाव में बुधवार को आई गिरावट के बाद आज तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 71,900 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 84,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव में भी गिरावट देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव तेज

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 137 रुपये की तेजी के साथ 71,880 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 171 रुपये की तेजी के साथ 71,914 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,950 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,877 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 422 रुपये की तेजी के साथ 84,399 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 425 रुपये की तेजी के साथ 84,402 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 84,499 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 84,350 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also read: RIL AGM 2024: आज होगी रिलायंस की 47वीं आम बैठक, Jio, Retail IPO से लेकर न्यू एनर्जी अपडेट तक; इन 5 अहम मुद्दों पर रहेगी निवेशकों की नजर 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी सुस्त शुरुआत के बाद चमकी, सोना भी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ, जबकि चांदी के वायदा भाव सुस्त शुरुआत के बाद चढ़ गए। Comex पर सोना 2,539.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,537.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 11.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,549.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.11 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.20 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.23 डॉलर की तेजी के साथ 29.43 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - August 29, 2024 | 9:41 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement