facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price today: सोने-चांदी के वायदा भाव की तेज शुरुआत, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हुआ सुधार

Advertisement

सोने के वायदा भाव में आज तेजी देखी जा रही है। MCX पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 52 रुपये की तेजी साथ 57,970 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- October 13, 2023 | 9:52 AM IST
gold Silver price today

Gold-Silver Price Today: सोने—चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 69,300 रुपये के करीब और सोने के वायदा भाव 58,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की कीमतों में तेजी का रुख है।

सोने के वायदा भाव में तेजी

सोने के वायदा भाव में आज तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 52 रुपये की तेजी साथ 57,970 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 62 रुपये की तेजी के साथ 57,980 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 57,988 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 57,931 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Also Read: Pulses Price: सरकारी प्रेशर में भी नहीं गली दाल, कब सस्ता होगा थाल

चांदी भी हुई महंगी

चांदी के वायदा भाव में आज तेजी देखने को मिली। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 291 रुपये की तेजी के साथ 69,365 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 264 रुपये की तेजी के साथ 69,338 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 69,365 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 69,298 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना गिरावट के बाद सुधरा

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव खुले जरूर मगर गिरावट के साथ। लेकिन बाद में सुधर गए। चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के ही साथ हुई। Comex पर सोना 1881.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1883 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 2.90 डॉलर की तेजी के साथ 1885.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Also Read: Cumin price: जीरे का तड़का लगाना हुआ सस्ता, महीने भर में करीब 13 फीसदी घटे दाम

Comex पर चांदी के वायदा भाव 21.98 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 21.95 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 22.09 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 13, 2023 | 9:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement