facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सुस्त पड़े सोना-चांदी के भाव, गोल्ड 61 हजार के ऊपर बरकरार

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सोना 2000 डॉलर का स्तर पार करने के बाद आज इस स्तर से नीचे आ गया।

Last Updated- November 22, 2023 | 12:32 PM IST
Buying Gold on Diwali

Gold Silver Price Today: सोने—चांदी की वायदा कीमतों में दो दिन से आ रही तेजी आज थम गई। आज दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 61 हजार रुपये और चांदी के वायदा भाव 73 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सोना 2000 डॉलर का स्तर पार करने के बाद आज इस स्तर से नीचे आ गया।

सोने के वायदा भाव सुस्त

सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 66 रुपये की गिरावट के साथ 61,159 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 121 रुपये की गिरावट के साथ 61,104 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 61,159 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,070 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की वायदा कीमतों में भी नरमी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी आज गिरावट के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 155 रुपये की गिरावट के साथ 73,149 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 186 रुपये की नरमी के साथ 73,118 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,150 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,024 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना—चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की वायदा कीमतों की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। Comex पर सोना 2000.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2001.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1997.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.79 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.86 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 23.78 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - November 22, 2023 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement