facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में नरमी, 59 हजार रुपये से नीचे सोना, 70 हजार रुपये के करीब चांदी

Advertisement

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की कीमतों में नरमी देखी जा रही है

Last Updated- August 16, 2023 | 11:43 AM IST
पीसी ज्वेलर ने पहली तिमाही में कमाया 156.06 करोड़ रुपये का मुनाफा PC Jeweler Q1 Results: PC Jeweler earned profit of Rs 156.06 crore in the first quarter

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले, लेकिन चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इसके भाव में भी नरमी देखी जाने लगी। चांदी के वायदा भाव 70 हजार रुपये और सोने के भाव 59 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की कीमतों में नरमी देखी जा रही है।

चांदी के वायदा भाव तेजी के बाद सुस्त

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 23 रुपये की तेजी के साथ 69,977 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 25 रुपये की गिरावट के साथ 69,929 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 69,977 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 69,900 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना हुआ सस्ता

MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 143 रुपये की गिरावट के साथ 58,831 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 126 रुपये की गिरावट के साथ 58,848 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,859 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,802 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी नरमी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के भाव गिरावट के साथ खुले। Comex पर सोना 1933.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछले क्लोजिंग प्राइस 1935.20 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1934.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.59 डॉलर के भाव पर खुले, जबकि पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.65 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह मामूली गिरावट के साथ 22.64 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Advertisement
First Published - August 16, 2023 | 10:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement