facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: महंगे हुए सोने और चांदी, जानें आज क्या है 10 ग्राम गोल्ड का रेट

Advertisement

Gold-Silver Price: सोने के वायदा भाव अब बढकर 62,500 रुपये और चांदी के वायदा भाव 74,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- December 08, 2023 | 11:45 AM IST
Gold and Silver Price Today
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव में आज तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव अब बढकर 62,500 रुपये और चांदी के वायदा भाव 74,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में भी तेजी देखने को मिल रही है ।

सोने के वायदा भाव तेज
सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 59 रुपये की तेजी के साथ 62,525 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 64 रुपये की तेजी के साथ 62,530 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,546 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,500 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोमवार को सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें : सेंट्रल बैंकों ने अक्टूबर में 41 फीसदी कम सोना खरीदा, साल के 10 महीने में खरीदारी 842 टन तक पहुंची

चांदी भी हुई महंगी
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 328 रुपये की तेजी के साथ 74,641 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 374 रुपये की तेजी के साथ 74,687 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,784 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,576 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोमवार को चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये के भाव पर दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : बढ़ेगी चीनी की मिठास! एथनॉल उत्पादन के लिए अब मिल नहीं कर सकेंगे गन्ने का इस्तेमाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में तेजी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। बाद में इसके भाव में तेजी देखी जाने लगी। जबकि चांदी की शुरूआत तेज रही। Comex पर सोना 2,045.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,046.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2 डॉलर की तेजी के साथ 2,048.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.14 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.05 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.13 डॉलर की तेजी के साथ 24.19 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - December 8, 2023 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement