facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: महंगा हुआ सोना चांदी का दाम, जानें क्या है आज का ताजा भाव

Advertisement

सोने के वायदा भाव ने घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा गिरावट के साथ खुले।

Last Updated- July 18, 2024 | 9:44 AM IST
Gold silver price today: सोने ने मंगलवार को ग्लोबल मार्केट में 3,509.90 डॉलर प्रति औंस का नया रिकॉर्ड बनाया था। जबकि, घरेलू बाजार में सोने ने 99,358 रुपये प्रति दस ग्राम का सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

सोने चांदी के वायदा कारोबार में आज तेजी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 74,450 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 92,350 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

सोने के वायदा भाव ने घरेलू वायदा बाजार में बुधवार को 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा गिरावट के साथ खुले।

सोना के वायदा भाव में तेजी

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 227 रुपये की तेजी के साथ 74,364 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 286 रुपये की तेजी के साथ 74,423 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,423 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,344 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने बुधवार को 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 358 रुपये की तेजी के साथ 92,300 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 397 रुपये की तेजी के साथ 92,339 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 92,392 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 92,250 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चमके सोना चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2462.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,459.90 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 11.50 डॉलर की तेजी के साथ 2,471.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 30.50 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस भी 30.37 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.25 डॉलर की तेजी के साथ 30.62 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - July 18, 2024 | 9:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement