facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: करवा चौथ से पहले सस्ते हुए सोने-चांदी के दाम, जानें आज क्या है भाव

Advertisement

सोने के वायदा भाव 61 हजार और चांदी के वायदा भाव 72,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- October 31, 2023 | 11:36 AM IST
Gold Silver Price
प्रतीकात्मक तस्वीर

Gold-Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव सोमवार की तेजी के बाद आज नरम पड़ गए। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 61 हजार और चांदी के वायदा भाव 72,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की वायदा कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव में नरमी
सोने के वायदा भाव में आज तेजी नरमी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 163 रुपये की गिरावट के साथ 61,117 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 124 रुपये की गिरावट के साथ 61,156 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 61,199 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,110 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : Edible Oil Price: बीते सप्ताह सरसों, सोयाबीन, बिनौला के दाम मजबूत, मूंगफली में गिरावट

चांदी भी फीकी
MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 263 रुपये की गिरावट के साथ 72,492 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 305 रुपये की गिरावट के साथ 72,450 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,539 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,433 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुरुआती सुस्ती के बाद सुधरी चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव सपाट खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। हालांकि बाद में इसके भाव भी गिर गए। Comex पर सोना 2005.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस भी 2005.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2003.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.45 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.39 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 23.33 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 31, 2023 | 9:59 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement