facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: त्योहारी सीजन में फिर घटे सोने-चांदी के भाव, देखें आज का रेट

Advertisement

मंगलवार को बडी गिरावट के बाद आज भी सोने—चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले।

Last Updated- October 04, 2023 | 10:06 AM IST
Gold Silver Price Today

Gold-Silver Price Today, 4 October: सोने—चांदी की वायदा कीमतों में आज भी नरमी देखी जा रही है। मंगलवार को बड़ी गिरावट के बाद आज भी दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव गिरकर 67 हजार से नीचे और सोने के वायदा भाव 56,800 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की वायदा कीमतों में सुस्ती देखी जा रही है।

सोना हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव आज भी गिरावट के साथ खुले। MCX पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 74 रुपये की गिरावट के साथ 56,853 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 106 रुपये की गिरावट के साथ 56,821 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 56,895 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 56,775 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : चाय का निर्यात बढ़ाने पर टी बोर्ड व उत्पादकों की अलग-अलग राय

चांदी की चमक भी फीकी

चांदी के वायदा भाव में आज भी सुस्ती देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 370 रुपये की गिरावट के साथ 67,024 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 460 रुपये की गिरावट के साथ 66,934 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 67,068 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 66,901 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें : Guar: सुस्त निर्यात के बीच आवक बढ़ने से निकला ग्वार व ग्वार गम का दम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी फिसले सोना—चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी जा रही है। Comex पर सोना 1838.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1841.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.60 डॉलर की गिरावट के साथ 1835.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 21.37 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 21.37 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.19 डॉलर की गिरावट के साथ 21.18 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहे थे।

 

Advertisement
First Published - October 4, 2023 | 9:58 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement