facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: सोना-चांदी के दामों में गिरावट, खरीदारी से पहले चेक करें 25 जून को कितने घटे दाम

Advertisement

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 79 रुपये की गिरावट के साथ 71,712 रुपये के भाव पर खुला था।

Last Updated- June 25, 2024 | 9:44 AM IST
Gold Silver Price Today
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा भाव में आज नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 71,700 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 88,900 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में तेज शुरुआत के बाद गिरावट देखी जा रही है।

सोना के वायदा भाव लुढ़के
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 79 रुपये की गिरावट के साथ 71,712 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 98 रुपये की गिरावट के साथ 71,693 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,712 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,681 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले महीने 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी की चमक पड़ी फीकी
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 162 रुपये की गिरावट के साथ 88,837 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 111 रुपये की गिरावट के साथ 88,888 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 88,894 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 88,829 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद लुढ़के सोना चांदी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। लेकिन बाद में दोनों के भाव में गिरावट देखी जाने लगी। Comex पर सोना 2,346.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,344.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 6.30 डॉलर की गिरावट के साथ 2,338.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.60 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 29.52 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.11 डॉलर की गिरावट के साथ 29.41 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - June 25, 2024 | 9:44 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement