facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: सोना और चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए क्या है लेटेस्ट भाव

Advertisement

पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे

Last Updated- June 22, 2023 | 10:18 AM IST
चांदी आयात में तेजी पर UAE से बात करेगा भारत, India will talk to UAE on increase in silver imports

चांदी के वायदा भाव आज लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। सोने के वायदा भी आज गिरावट के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव गिरकर 69 हजार रुपये से और सोने के वायदा भाव 59 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं।

चांदी की चमक पड़ी फीकी

गुरुवार को भी चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट 377 रुपये की गिरावट के साथ 68,870 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह 482 रुपये की गिरावट के साथ 68,765 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 68,915 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 68,727 रुपये किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

सोना के वायदा भाव सुस्त

सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट 111 रुपये गिरकर 58,613 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 76 रुपये की गिरावट के साथ 58,638 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 58,663 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,607 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। पिछले महीने इस कॉन्ट्रैक्ट ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

Advertisement
First Published - June 22, 2023 | 10:18 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement