facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: त्योहारी सीजन में गिरे सोना-चांदी के दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट

Advertisement

Gold-Silver Price: सोने के वायदा भाव अब 58,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं, जबकि चांदी के वायदा भाव 72,000 रुपये से नीचे आ गए हैं।

Last Updated- September 13, 2023 | 12:12 PM IST
Gold and Silver rate

Gold-Silver Price Today:  इस सप्ताह लगातार दो दिन तेजी के साथ खुलने वाले  सोने—चांदी के वायदा भाव अब नरम पड़ गए। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव अब 58,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं, जबकि चांदी के वायदा भाव 72,000 रुपये से नीचे आ गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा रही है।

चांदी की चमक पड़ी फीकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 184 रुपये की गिरावट के साथ 71,750 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 411 रुपये की गिरावट के साथ 71,523 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,750 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,380 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : Tanishq stores: अमेरिका, आस्ट्रेलिया से लेकर UAE तक बिकेगी टाटा ग्रुप ज्वेलरी, Titan ने बताया क्यों बना प्लान

सोना भी हुआ सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी आज नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 76 रुपये की गिरावट के साथ 58,550 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 81 रुपये की गिरावट के साथ 58,545 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,556 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,530 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना—चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव मामूली तेजी के साथ खुले जरूर, लेकिन बाद सुस्त पड गए। Comex पर सोना 1935.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1935.10 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.40 डॉलर की गिरावट के साथ 1931.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.37 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.20 डॉलर की गिरावट के साथ 23.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें : त्योहार से पहले गिग कर्मियों के लिए अच्छी खबर, 7 लाख से ज्यादा नए रोजगार होंगे सृजित

Advertisement
First Published - September 13, 2023 | 10:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement