facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी के भाव में आई गिरावट, जानें कितने हुए सस्ते

Advertisement

Gold Silver Price: सोने के वायदा भाव गिरकर 62 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं, जबकि चांदी के वायदा भाव 71,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- January 25, 2024 | 11:56 AM IST
Gold surges past $3,100 as US tariffs
Representative Image

Gold-Silver Price Today, January 25: सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत नरमी के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। हालांकि बाद में चांदी के वायदा भाव में भी सुस्ती देखी जाने लगी। सोने के वायदा भाव गिरकर 62 हजार रुपये से नीचे कारोबार कर रहे हैं, जबकि चांदी के वायदा भाव 71,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई।

सोना के वायदा भाव नरम
सोने के वायदा भाव (Gold Price) की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 53 रुपये की गिरावट के साथ 61,932 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 90 रुपये की गिरावट के साथ 61,895 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 61,960 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,895 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें : Arhar price: अरहर फिर ​हुई महंगी, इस वजह से अरहर दाल सस्ती होने की टूटी आस

चांदी भी फीकी
चांदी के वायदा भाव (Silver Price) की शुरूआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 16 रुपये की तेजी के साथ 71,885 रुपये के भाव पर खुला। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 178 रुपये की गिरावट के साथ 71,691 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,886 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,674 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी की सुस्त शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव (Gold Silver Price) में शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,014.80 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,016 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.40 डॉलर की गिरावट के साथ 2,015.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.80 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.88 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.04 डॉलर की गिरावट के साथ 22.85 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 10:00 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement