facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के भाव में आई गिरावट, जानें क्या है लेटेस्ट प्राइस

Advertisement

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। लेकिन बाद में इनकी कीमतों में नरमी देखी जाने लगी।

Last Updated- February 07, 2024 | 9:51 AM IST
Gold-Silver price today
Representative Image

Gold Silver Price Today: इस सप्ताह लगातार तीसरे दिन सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई। आज भी दोनों के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। मंगलवार को दोनों के भाव खुले जरूर गिरावट के साथ थे। लेकिन कारोबार के अंत में भाव सुधरकर तेजी के साथ बंद हुए। इस समय सोने के वायदा भाव 62,500 रुपये और चांदी के 70,400 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। लेकिन बाद में इनकी कीमतों में नरमी देखी जाने लगी।

सोने के भाव गिरावट के साथ खुले

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज भी गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 59 रुपये की गिरावट के साथ 62,515 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 69 रुपये की गिरावट के साथ 62,505 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,522 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,492 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें: Bharat rice: केंद्र सरकार ने शुरू की सस्ते चावल की बिक्री, सिर्फ 29 रुपये किलो दाम

चांदी की चमक भी फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज सुस्ती के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 213 रुपये की गिरावट के साथ 70,381 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 199 रुपये की गिरावट के साथ 70,395 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 70,448 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,327 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद फिसले सोना—चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इनके भाव सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 2,052.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,051.40 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.90 डॉलर की गिरावट के साथ 2,050.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.50 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.47 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.07 डॉलर की गिरावट के साथ 22.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - February 7, 2024 | 9:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement