facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver price today: आज फिर बढ़ गए सोना-चांदी के भाव, खरीदने से पहले चेक करें रेट

Advertisement

Gold-Silver Price Today: सोने के वायदा भाव 62 हजार और चांदी के वायदा भाव 71 हजार रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- January 24, 2024 | 2:04 PM IST
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव की आज शुरुआत तेजी के साथ हुई। सोने के वायदा भाव 62 हजार और चांदी के वायदा भाव 71 हजार रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। मंगलवार को चांदी के वायदा भाव 71 हजार रुपये और सोने के 62 हजार रुपये से नीचे बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

सोना के वायदा भाव तेज
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 26 रुपये की तेजी के साथ 61,994 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 38 रुपये की तेजी के साथ 62,006 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,006 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,963 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें: Stocks to Watch today: आज Axis, HDFC Bk, LTFH, Airtel, Lupin, REC, JSW Energy पर होगा फोकस

चांदी भी चमकी
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 46 रुपये की तेजी के साथ 71,003 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 110 रुपये की तेजी के साथ 71,076 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,084 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 70,975 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी की तेज शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव में शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 2,030.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,025.80 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 0.50 डॉलर की तेजी के साथ 2,026.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.57 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.46 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.07 डॉलर की तेजी के साथ 22.53 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - January 24, 2024 | 9:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement