facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में आज फिर उछाल, जानें क्या हैं नए रेट

Advertisement

Gold Silver Price: सोने के वायदा भाव अब बढ़कर 61 हजार और 72 हजार रुपये के करीब पहुंच गए हैं।

Last Updated- November 02, 2023 | 6:50 PM IST
Gold all time high
Representative Image

Gold Silver Price Today : दो दिन सुस्त शुरुआत के बाद आज सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव अब बढ़कर 61 हजार और चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये के करीब पहुंच गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की वायदा कीमतों में आज तेजी देखी गई।

सोने की वायदा कीमतों में तेजी

सोने के वायदा भाव में आज तेजी देखने को मिली। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 105 रुपये की तेजी के साथ 60,890 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 73 रुपये की तेजी के साथ 60,858 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 60,930 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 60,851 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : भारत में सोने की मांग बढ़ी, लेकिन त्योहारी सीज़न में कीमतों में वृद्धि से गिरावट का खतरा

चांदी भी हुई महंगी

MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 392 रुपये की तेजी के साथ 71,690 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 522 रुपये की तेजी के साथ 71,820 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,933 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,690 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

यह भी पढ़ें : Gold Price: अक्टूबर में 9% चढ़ा सोना, चमक रह सकती है बरकरार; Central Banks की शानदार खरीदारी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव चढे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी आज सोने—चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है।Comex पर सोना 1992 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1987.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.80 डॉलर की तेजी के साथ 1992.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.05 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.79 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.29 डॉलर की तेजी के साथ 23.08 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - November 2, 2023 | 10:01 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement