facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver price today: रिकॉर्ड स्तर से फिसले सोने-चांदी के भाव, चेक करें लेटेस्ट रेट

Advertisement

सोने के वायदा 69 हजार रुपये और चांदी के वायदा भाव 79 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी की वायदा कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है।

Last Updated- April 05, 2024 | 9:22 AM IST
Gold-Silver price today

बीते कई दिनों से लगातार बढ़ रहे सोने-चांदी के वायदा भाव में आज नरमी देखने को मिल रही है। गुरुवार को दोनों के वायदा सर्वोच्च स्तर पर पहुंचने के बाद आज गिरावट के साथ खुले।

सोने के वायदा 69 हजार रुपये और चांदी के वायदा भाव 79 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी की वायदा कीमतों में नरमी देखने को मिल रही है।

सोने के वायदा भाव रिकॉर्ड तेजी के बाद अब गिरे

सोने के वायदा भाव आज सुस्ती के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 410 रुपये की गिरावट के साथ 69,297 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 302 रुपये की गिरावट के साथ 69,405 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 69,440 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 69,297 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने गुरुवार को 69,908 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव गिरकर 80 हजार रुपये से नीचे आए

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी आज गिरावट के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 645 रुपये की गिरावट के साथ 79,339 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,059 रुपये की गिरावट के साथ 78,925 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 78,339 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 78,809 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। गुरुवार को चांदी के वायदा भाव 80,098 रुपये किलो के भाव पर अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेज शुरुआत के बाद नरम पड़ा सोना, चांदी भी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने के वायदा भाव की शुरुआत तो तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में इसके भाव में गिरावट देखी जाने लगी। चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ खुले।

Comex पर सोना 2,309.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,308.50 डॉलर था। हालांकि खबर लिखे जाने के समय यह 11.90 डॉलर की गिरावट के साथ 2,296.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसने गुरुवार को 2,324.80 डॉलर के भाव पर उच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.06 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.24 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.69 डॉलर की गिरावट के साथ 26.55 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसने गुरुवार को 27.45 डॉलर के भाव पर दिन का उच्च स्तर छू लिया। जो बीते 3 साल में सबसे अधिक भाव है।

Advertisement
First Published - April 5, 2024 | 9:21 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement