facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold silver price today: सोने चांदी की कीमतों में आई नरमी, चेक करें आज का लेटेस्ट रेट

Advertisement

सोने के वायदा अब 63 हजार रुपये और चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा रही है।

Last Updated- March 04, 2024 | 9:46 AM IST
Buying Gold on Diwali

Gold Price today: इस सप्ताह सोने चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। पिछले सप्ताह दोनों के भाव में तेजी देखी गई थी।

सोने (Gold) के वायदा अब 63 हजार रुपये और चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा रही है।

सोने के वायदा भाव सुस्त

सोने (Silver) के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 162 रुपये की गिरावट के साथ 63,402 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 73 रुपये की गिरावट के साथ 63,490 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था।

इस समय इसने 63,502 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 63,401 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी की चमक फीकी

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 48 रुपये की गिरावट के साथ 72,230 रुपये के भाव पर खुला।

खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 212 रुपये की गिरावट के साथ 72,066 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,230 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,957 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की सुस्त शुरुआत, चांदी तेजी के बाद फिसली

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत सुस्ती के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव हल्की तेजी के साथ खुलने के बाद सुस्त पड़ गए। Comex पर सोना 2,091.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,095.70 डॉलर था।

खबर लिखे जाने के समय यह 5.40 डॉलर की तेजी के साथ 2,090.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.37 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.36 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 23.28 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 4, 2024 | 9:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement