facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की चमक बरकरार, जानें कितने बढ़े इनके दाम

Advertisement

चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ ही खुले। चांदी के वायदा भाव 69,000 रुपये से ऊपर और सोने के वायदा भाव 57,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- October 11, 2023 | 10:05 AM IST
Gold-Silver Price today

Gold Silver Price Today: सोने—चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखी जा रही है। हालांकि आज सोने के वायदा भाव हल्की गिरावट के साथ खुले जरूर, लेकिन बाद में इसकी कीमतों में तेजी आने लगी। चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ ही खुले। चांदी के वायदा भाव 69,000 रुपये से ऊपर और सोने के वायदा भाव 57,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट, जबकि चांदी की वायदा कीमतों में तेजी देखने को मिली।

सोने के वायदा भाव गिरावट के बाद सुधरे

सोने के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। लेकिन बाद में इसकी कीमतों में सुधार देखने को मिला। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX ) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 10 रुपये की गिरावट साथ 57,619 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 31 रुपये की तेजी के साथ 57,660 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 57,673 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 57,619 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें : Pulses price: सरकार की सख्ती के बावजूद दालें महंगी, अरहर दाल 200 रुपये किलो के पार

चांदी चमकी

चांदी के वायदा भाव में आज तेजी देखने को मिली। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 228 रुपये की तेजी के साथ 69,146 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 120 रुपये की तेजी के साथ 69,038 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 69,146 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 68,973 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त, चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने के वायदा भाव में सुस्ती, जबकि चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है। Comex पर सोना 1873.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1875.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 2.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1873.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Also Read: Gold Outlook : सोने में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी, क्या मिडिल ईस्ट टेंशन से कीमतों में आएगा और उछाल?

Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.01 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 21.95 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.03 डॉलर की तेजी के साथ 21.99 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 11, 2023 | 10:05 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement