facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: फेस्टिव सीजन में चमके सोना-चांदी, जानें क्या हैं आज के दाम?

Advertisement

सोने के वायदा भाव अब बढकर 61 हजार और चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- October 30, 2023 | 2:36 PM IST
Gold and Silver Rate Today
Representative Image

Gold Silver Price Today : इस सप्ताह सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव अब बढकर 61 हजार और चांदी के वायदा भाव 72 हजार रुपये से ऊपर कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। सोने के वायदा भाव 2,000 डॉलर को पार कर चुका है।

सोने के वायदा भाव में तेजी
सोने के वायदा भाव में आज तेजी देखने को मिल रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 240 रुपये की तेजी के साथ 61,396 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 213 रुपये की तेजी के साथ 61,369 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 61,396 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,320 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी
MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 122 रुपये की तेजी के साथ 71,839 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 604 रुपये की तेजी के साथ 72,321 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,468 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,839 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 200 डॉलर पार, चांदी भी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा में तेजी देखने को मिल रही है। Comex पर सोना 2013.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1998.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 13.30 डॉलर की तेजी के साथ 2011.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.24 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस भी 22.88 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.35 डॉलर की तेजी के साथ 23.24 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 30, 2023 | 10:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement