facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: क्रिसमस से पहले सोने-चांदी की बढ़ी चमक, जानें कितना महंगा हुआ गोल्ड-सिल्वर

Advertisement

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव 62,700 रुपये और चांदी के वायदा भाव 75,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- December 22, 2023 | 1:52 PM IST
Gold-Silver Price Today
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव की आज शुरुआत में तेजी देखी जा रही है। दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 62,700 रुपये और चांदी के वायदा भाव 75,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई।

सोने के वायदा भाव चढ़े
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 281 रुपये की तेजी के साथ 62,784 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 246 रुपये की तेजी के साथ 62,749 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 62,800 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 62,711 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस महीने सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

यह भी पढ़ें : सोने की कीमतों में तूफानी तेजी, लेकिन इन्वेस्टमेंट डिमांड अभी भी सुस्त

चांदी के वायदा भाव चमके
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी तेजी के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 140 रुपये की तेजी के साथ 75,763 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 274 रुपये की तेजी के साथ 75,700 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 75,809 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 75,623 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस महीने चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव की तेज शुरुआत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 20,61.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,051.30 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 9.10 डॉलर की तेजी के साथ 2,060.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.70 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.58 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.11 डॉलर की तेजी के साथ 24.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - December 22, 2023 | 9:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement