facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सर्वोच्च स्तर छूने के बाद फिसले सोना-चांदी, जानें आज के ताजा रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 577 रुपये की गिरावट के साथ 73,790 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- May 21, 2024 | 12:27 PM IST
Gold Silver Price
Representative Image

Gold Silver Price Today: सोने चांदी के वायदा भाव में सर्वोच्च स्तर छूने के बाद आज नरमी देखने को मिल रही है। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 73,800 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 93,550 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय
बाजार में भी सोने चांदी के वायदा भाव में सुस्ती देखने को मिल रही है।

सोना हुआ सस्ता
सोने के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क जून कॉन्ट्रैक्ट आज 577 रुपये की गिरावट के साथ 73,790 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 535 रुपये की गिरावट के साथ 73,832 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,922 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,701 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने सोमवार को 74,442 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव फिसले
चांदी के वायदा भाव की शुरूआत भी आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क जुलाई कॉन्ट्रैक्ट आज 1,506 रुपये की गिरावट के साथ 93,761 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 1,870 रुपये की गिरावट के साथ 93,397 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 93,780 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 92,798 रुपये के भाव पर दिन निचला स्तर छू लिया। सोमवार को चांदी के वायदा भाव ने 95, 480 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी नरम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। Comex पर सोना 2,431.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,438.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 20.90 डॉलर की गिरावट के साथ 2,417.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.05 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 32.42 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.08 डॉलर की गिरावट के साथ 31.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - May 21, 2024 | 10:24 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement