facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Gold-silver price today:फिर से सस्ता हुआ सोना…लेकिन चांदी हुई महंगी; चेक करें आज के दाम

Advertisement

Gold Silver Price: खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 69,600 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 80,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- August 09, 2024 | 2:31 PM IST
Gold price
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 69,600 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 80,750 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन सोना के भाव बाद में सुस्त पड़ गए।

सोने के वायदा भाव नरम
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 234 रुपये की गिरावट के साथ 69,470 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 92 रुपये की गिरावट के साथ 69,612 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 69,646 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 69,470 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी चमकी
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 71 रुपये की तेजी के साथ 80,686 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 142 रुपये की तेजी के साथ 80,755 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 80,800 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 80,552 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना सुस्त, चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने व चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन बाद में सोने के भाव लुढ़क गए। Comex पर सोना 2,467.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,463.30 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.60 डॉलर की गिरावट के साथ 2,459.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 27.64 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 27.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की तेजी के साथ 27.66 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - August 9, 2024 | 9:52 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement