facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: नवरात्रि के पहले दिन सोना हुआ सस्ता, लेकिन चांदी हुई महंगी; चेक करें आज के दाम

Advertisement

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 276 रुपये की गिरावट के साथ 76,114 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- October 03, 2024 | 12:54 PM IST
Gold Loan
Representative image

Gold Silver Price on October 3: सोने के वायदा कारोबार में आज सुस्ती देखी जा रही है, जबकि चांदी के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 76,150 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 91,850 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

सोना के वायदा भाव नरम

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज नरमी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 276 रुपये की गिरावट के साथ 76,114 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 215 रुपये की गिरावट के साथ 76,175 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 76,183 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 76,100 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 76,589 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव चढ़े

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज तेज रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 469 रुपये की तेजी के साथ 91,844 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 485 रुपये की तेजी के साथ 91,860 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 91,885 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 91,746 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना चांदी तेज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। Comex पर सोना 2,679.89 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,669.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 8.60 डॉलर की तेजी के साथ 2,678.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 32.10 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 31.92 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.15 डॉलर की तेजी के साथ 32.07 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 3, 2024 | 9:37 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement