facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम घटकर 71 हजार के करीब, खरीदने से पहले जानें आज के लेटेस्ट रेट

Advertisement

Gold Silver Price: सोने के वायदा भाव अब 58,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं, जबकि चांदी के वायदा भाव भी घटकर 71,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- September 14, 2023 | 12:20 PM IST
Gold silver price today

Gold Silver Price Today: सोने—चांदी के वायदा भाव लगातार दूसरे दिन नरम पड़ गए। दोनों के वायदा भाव आज गिरावट के साथ खुले। सोने के वायदा भाव अब 58,500 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं, जबकि चांदी के वायदा भाव भी घटकर 71,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में नरमी देखी जा रही है।

चांदी की चमक फीकी

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 259 रुपये की गिरावट के साथ 71,160 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 269 रुपये की गिरावट के साथ 71,150 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,189 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,118 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें :  टमाटर के भाव गिरने से अब मुश्किल में किसान, उपभोक्ताओं को राहत

सोना भी सस्ता

सोने के वायदा भाव की शुरुआत भी आज नरमी के साथ हुई। MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट 43 रुपये की गिरावट के साथ 58,550 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 66 रुपये की गिरावट के साथ 58,527 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 58,557 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 58,525 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना—चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने—चांदी के वायदा भाव भी गिरावट के साथ खुले। Comex पर सोना 1930.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1932.50 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1931.20 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 23.14 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.18 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 23.03 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

यह भी पढ़ें : Rice production: 20 लाख टन घटेगा चावल का उत्पादन!

Advertisement
First Published - September 14, 2023 | 10:22 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement