facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold – Silver Price Today: महंगा हुआ सोना, चांदी भी चमकी, जानें आज के ताजा रेट

Advertisement

सोने के वायदा भाव 58 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं,जबकि चांदी के वायदा भाव बढ़कर 71 हजार रुपये पार कर गए हैं।

Last Updated- September 29, 2023 | 9:47 AM IST
Gold and Silver Price Today

सोने—चांदी की वायदा कीमतों में आज तेजी लौट आई है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। सोने के वायदा भाव 58 हजार रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं,जबकि चांदी के वायदा भाव बढ़कर 71 हजार रुपये पार कर गए हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव में तेजी देखी जा रही है।

यह भी पढ़ें : आलू के लुढ़कते दाम से किसान हो रहे बेदम

सोना के वायदा भाव में तेजी
MCX पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 51 रुपये की तेजी के साथ 57,897 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 44 रुपये की तेजी के साथ 57,890 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 57,945 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 57,827 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी भी चमकी
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत भी आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 549 रुपये की तेजी के साथ 71,149 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 813 रुपये की तेजी के साथ 71,813 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 71,442 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 71,149 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। मई महीने में चांदी के वायदा भाव 78 हजार रुपये किलो को पार कर सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गए थे।

यह भी पढ़ें : MCX 3 अक्‍टूबर से नए ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर होगा शिफ्ट, एक्सचेंज ने जारी किया नोटिस

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी के वायदा भाव तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की वायदा कीमतों में आज सुधार देखने को मिला। Comex पर सोना 1882.30 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1878.60 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 1.80 डॉलर की तेजी के साथ 1880.40 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.84 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 22.74 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.32 डॉलर की तेजी के साथ 23.06 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रही थी।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 9:47 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement