facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी के फिसले दाम, चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। जबकि सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।

Last Updated- March 27, 2024 | 1:08 PM IST
Gold-Silver Price Today
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today, 27 March:  सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले।चांदी के वायदा भाव  गिरकर 74,450 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। सोना 61,150 रुपये के करीब कारोबार कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के वायदा भाव की शुरुआत नरमी के साथ हुई। जबकि सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले।

सोने के वायदा भाव की तेज शुरुआत
सोने के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट आज 85 रुपये की तेजी के साथ 66,198 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 27 रुपये की तेजी के साथ 66,141 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 66,198 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 66,109 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने पिछले सप्ताह 66,943 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

चांदी के वायदा भाव सुस्त

चांदी के वायदा भाव की शुरूआत आज गिरावट के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मई कॉन्ट्रैक्ट आज 31 रुपये की गिरावट के साथ 74,487 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 72 रुपये की गिरावट के साथ 74,446 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 74,493 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 74,400 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले साल दिसंबर महीने में चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपये किलो के भाव पर पहुंच गए थे।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की तेज शुरुआत, चांदी की चमक फीकी 
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत तेज रही। Comex पर सोना 2,200.50 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,199.20 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.90 डॉलर की गिरावट के साथ 2,200.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 24.59 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 24.62 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.06 डॉलर की गिरावट के साथ 24.55 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - March 27, 2024 | 9:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement