facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी के फिसले दाम, चेक करें आज के रेट

Advertisement

Gold Price Today: MCX पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 105 रुपये की गिरावट के साथ 73,199 रुपये के भाव पर खुला।

Last Updated- September 18, 2024 | 9:49 AM IST

Gold Silver Price Today: चांदी के वायदा भाव में आज गिरावट देखने को मिल रही है, जबकि सोने के वायदा भाव तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। खबर लिखे जाने के समय आज सोने के वायदा भाव 73,250 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 88,700 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव में तेजी, जबकि चांदी के वायदा भाव में नरमी देखने को मिल रही है।

सोना के वायदा भाव तेज

सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट आज 105 रुपये की गिरावट के साथ 73,199 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 156 रुपये की तेजी के साथ 73,250 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 73,272 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 73,199 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस साल 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

चांदी के वायदा भाव लुढ़के

चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 321 रुपये की गिरावट के साथ 88,749 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 385 रुपये की गिरावट के साथ 88,685 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 88,800 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 88,610 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी सुस्त

अंतरराष्ट्रीय बाजार में आज सोने चांदी के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। लेकिन चांदी के भाव बाद में नरम पड़ गए। Comex पर सोना 2,596 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,592.40 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 7.70 डॉलर की तेजी के साथ 2,600.10 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 31.02 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 30.97 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.12 डॉलर की गिरावट के साथ 30.85 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था

Advertisement
First Published - September 18, 2024 | 9:49 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement