facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Gold Silver Price Today: बजट से पहले महंगा हुआ सोना, चांदी हुई सस्ती, फटाफट चेक करें 23 जुलाई के रेट

Advertisement

Gold Silver Price Today: खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 72,800 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 89,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे।

Last Updated- July 23, 2024 | 9:23 AM IST
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: आम बजट पेश होने से पहले सोने के वायदा कारोबार की आज शुरुआत तेजी के साथ हुई, जबकि चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। खबर लिखे जाने के समय सोने के वायदा भाव 72,800 रुपये के करीब, जबकि चांदी के वायदा भाव 89,000 रुपये के करीब कारोबार कर रहे थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले।

सोना हुआ महंगा
सोने के वायदा भाव की शुरुआत आज तेजी के साथ हुई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क अगस्त कॉन्ट्रैक्ट आज 120 रुपये की तेजी के साथ 72,838 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 100 रुपये की तेजी के साथ 72,818 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,850 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,809 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। सोने के वायदा भाव ने इस महीने 74,471 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

यह भी पढ़ें: Budget 2024 Live Update: वित्त मंत्रालय पहुंची FM निर्मला सीतारमण, लगातार 7वीं बार पेश करेंगी बजट

चांदी के वायदा भाव नरम
चांदी के वायदा भाव की शुरुआत आज सुस्त रही। MCX पर चांदी का बेंचमार्क सितंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 205 रुपये की गिरावट के साथ 88,995 रुपये पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 213 रुपये की गिरावट के साथ 88,990 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 89,015 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 88,971 रुपये के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। इस साल चांदी के वायदा भाव ने 96,493 रुपये के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना तेज, चांदी सुस्त
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव की शुरुआत तेजी के साथ हुई। चांदी के वायदा भाव गिरावट के साथ खुले। Comex पर सोना 2,398 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 2,394.70 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 3.90 डॉलर की तेजी के साथ 2,398.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 29.31 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस भी 29.32 था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 29.17 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - July 23, 2024 | 9:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement