facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Gold-Silver Price Today: सोना हुआ महंगा, चांदी 72 हजार रुपये पार, जानें आज के दाम

Advertisement

चांदी के वायदा भाव 72,000 रुपये के ऊपर और सोने के वायदा भाव 59,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं।

Last Updated- October 18, 2023 | 11:47 AM IST
Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today : सोने—चांदी की वायदा कीमतों में आज तेजी देखने को मिल रही है। आज दोनों के वायदा भाव तेजी के साथ खुले। चांदी के वायदा भाव 72,000 रुपये के ऊपर और सोने के वायदा भाव 59,600 रुपये के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने—चांदी की कीमतों में तेजी का रुख है।

सोना हुआ महंगा
सोने के वायदा भाव में आज तेजी देखी जा रही है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 282 रुपये की तेजी के साथ 59,500 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 382 रुपये की तेजी के साथ 59,600 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 59,716 रुपये के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 59,480 रुपये के भाव पर निचला स्तर छू लिया। मई महीने में सोने के वायदा भाव ने 61,845 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया था।+

यह भी पढ़ें : त्योहारी मांग बढ़ने से फिर चढ़ने लगे गेहूं के दाम, टूटे 8 महीने के रिकॉर्ड

चांदी भी चमकी
MCX पर चांदी का बेंचमार्क दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट आज 533 रुपये की तेजी के साथ 72,100 रुपये के भाव पर खुला। खबर लिखे जाने के समय यह कॉन्ट्रैक्ट 588 रुपये की तेजी के साथ 72,155 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। इस समय इसने 72,200 रुपये के भाव पर दिन का उच्च और 72,000 रुपये प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी तेज
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के वायदा भाव तेजी के साथ खुले, जबकि चांदी के वायदा भाव शुरुआती गिरावट के बाद सुधर गए। Comex पर सोना 1936.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 1935.70 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 14.90 डॉलर की तेजी के साथ 1950.60 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। Comex पर चांदी के वायदा भाव 22.97 डॉलर के भाव पर खुले, पिछला क्लोजिंग प्राइस 23.02 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.20 डॉलर की तेजी के साथ 23.23 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था।

Advertisement
First Published - October 18, 2023 | 9:57 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement